{"_id":"5ac282e94f1c1bf5618b5218","slug":"131522696937-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं व ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं व ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्रों को लाभ देने का आरोप
मोरना। मोरना क्षेत्र के ग्रामीणों व महिलाओं ने शौचालय के पूरे पैसे नहीं मिलने और अपात्रों के शौचालय और राशन कार्डों में भारी धांधली को लेकर कार्यों में पारदर्शिता व सही जांच की मांग को लेकर विकास खंड मोरना कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
खंड विकास कार्यालय मोरना में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में जब खंड विकास अधिकारी जानकारी दे रहे थे, तभी कई गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीण धर्मराज, कर्णवीर, मोहम्मद अय्यूब, वसीला, हरवेंद्र, शाहिदा, रुखसाना, राजेश, राजकुमारी, देवती, सुरेशना, सलीम, मंजु, सलमा, खुशी, रेशमा, मुस्तफा, प्रमिला, खुशनुमा आदि ने हंगामा करते हुए बताया कि ग्राम सचिव ने उनके शौचालय व जर्जर मकान न बनवाकर, अमीर लोगों के घर व शौचालयों को बनवाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव शौचालय के लिए व मकान के बनवाने को रिश्वत मांगते हैं, जिसके लिए वह खंड विकास कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। राशन कार्डों में भारी धांधली की गई है, उनके राशन कार्ड काट दिए हैं। इसके स्थान पर अपात्रों के राशन कार्ड बना दिए गए हैं।