{"_id":"5abd26754f1c1bbe618b462b","slug":"131522345589-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जायेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जायेगी
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगों की स्थापना में सहयोग किया जाएगा। नए उद्योगों की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढे़ंगे वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी।
मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि अपनेे स्तर से एकल मेज व्यवस्था के माध्यम से संबंधित अफसरों को आमंत्रित कर उद्यमियों की समस्याओं को निपटाएं। उद्यमियों ने फायर स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव दिया। डीएम ने फायर अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों से मिलकर भूमि को देख ले और आगे की कार्रवाई करें। बेगराजपुर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। एसीएमओ से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में समय समय पर कैंप श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। भोपा रोड पर सड़कों के किनारें उद्यमी ट्रको का जाम न लगने दे। किसी भी दशा में सड़कों पर ट्रक न खडे़ हो इससे आम जनता को असुविधा होती है। डीएम ने उद्यमियों की मांग पर औद्योगिक क्षेत्र में कुछ सड़क के निर्माण कराने, खाली खडे़ विद्युत पोल हटाने आदि के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।