फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गौरैया दिवस पर पोस्टर, फोटो प्रतियोगिता

गौरैया दिवस पर पोस्टर, फोटो प्रतियोगिता

Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
गौरैया दिवस पर पोस्टर, फोटो प्रतियोगिता
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानी ने बाजी मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । डीएवी कॉलेज के प्राणि विज्ञान विभाग में विश्व गौरैया दिवस पर स्पैरो वाक , फोटो, पोस्टर, कविता तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विज्ञान के विद्यार्थियों की छिपी रचनात्मक प्रतिभा बखूबी उभर कर सामने आई।
प्राणि विज्ञान विभाग में विश्व गौरैया दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके गौरैया पक्षी के बारे में जागरूकता का वातावरण पैदा किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय परिसर में डॉ योगेश त्यागी के नेतृत्व में स्पैरो वाक करते हुए विद्यार्थियों ने गौरेया के बारे में जानकारी एकत्र की। इस अवसर पर ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, आयुषि ने द्वितीय तथा साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक आवास के हरेभरे परिसर में उन्हें अन्य पक्षियों का दर्शन लाभ भी मिल सका। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना, अरुणा और शिवानी प्रथम, अलीशा, ऋतु, शादमा एवं प्राची द्वितीय तथा हिना और मेहरुबी तृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्राचार्य डॉ पी के गुप्ता की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी और गौरैया पर कविता पाठ आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रो आरएम तिवारी ने भारतीय मिथकों में शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की धारणा के माध्यम से हर जीवधारी को बराबर का सम्मान देने की बात कही। उन्होंने तथाकथित विकास के मॉडल को प्रकृति के लिए खतरनाक बताया। डॉ अमित मलिक ने स्थायी विकास हेतु प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने की बात कही। डीके त्यागी ने प्रत्येक जीवधारी के महत्व को रेखांकित करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। डॉ योगेश त्यागी ने विद्यार्थियों को अपने वातावरण के प्रति संवेदनशील होने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ पी के गुप्ता ने प्राणि विज्ञान विभाग को विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए अपनी ओर से हर संभव सहयोग का वचन दिया। सतेंद्र कुमार तथा राहुल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर एमएससी के विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता पाठ कर गौरैया का हमारे भावनात्मक महत्व रेखांकित किया। प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ पीआर यादव ने कहा कि दुनियां को सलीम अली जैसे कई पक्षी प्रेमियों की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि उनके विद्यार्थी इस क्षेत्र में आगे आएंगे । कार्यक्रम में एमएससी के मनी, आकांक्षा, अलीशा, प्राची, मारिया, फरहीन, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed