{"_id":"5a91af714f1c1bca798bb91b","slug":"131519497073-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी और छोटूराम के छात्रों ने किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी और छोटूराम के छात्रों ने किया जागरुक
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज और छोटूराम डिग्री कॉलेज के एनएसएस के शिविरों में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। आम जनता को विभिन्न जानकारी दी गई।
डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन अलमासपुर की बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है, इस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पक्ष में पूजा रीतिका, शबनूर, महरुनिश, आकाश, रीतिका ने विचार रखे। विपक्ष में शीतल, प्रतिक्षा, आयुषी, नवदीप, राधिका, मरयम, हिमांशी एवं सन्नी चौधरी ने विचार रखे। कमलेश वर्मा, डॉ सुनिता निर्णायक रहे। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र पाल ने अतिथियों का आभार जताया। छोटूराम कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन मीनाक्षीपुरम और अवध विहार में विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवनीश, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ एसके सिंह के निर्देशन में सर्वेक्षण किया। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। दूसरे सत्र में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक, डॉ संतोष सिंह, डॉ सुभाष कुमार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें विभिन्न जानकारियां दी।