{"_id":"5a30239e4f1c1bbd208b646f","slug":"131513104286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों ने ली किशोरी की जान, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों ने ली किशोरी की जान, लोगों में आक्रोश
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी में टूटी पड़ी सड़क ने किशोरी की जान ली
तितावी (मुजफ्फरनगर)।
बघरा स्टैंड के निकट खस्ताहाल सड़क एक किशोरी के लिए जानलेवा साबित हो गई। बाइक सवार पिता अपनी बेटी के साथ गांव जा रहा था। इसी दौरान सड़कों में बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया। किशोरी सड़क पर गिरकर डीसीएम से कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी देर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।
थाना क्षेत्र के धनसैनी निवासी नूरहसन मंगलवार को शहर से बाइक से 12 वर्षीय पुत्री शमा परवीन के साथ गांव जा रहा था। नूरहसन तितावी में बघरा स्टैंड के निकट पहुंचा, तभी बाइक गड्ढे में फिसल गई,, जिस कारण शमा बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। किशोरी संभल पाती, इतने में ही तेज रफ्तार से आई डीसीएम ने उसे कुचल दिया। किशोरी के सिर पर पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने डीसीएम चालक राजीव को पकड़ लिया। उधर, मृतका के पिता नूरहसन ने चालक की पिटाई करने से लोगों को रोक दिया। पीड़ित ने साफ कहा कि कसूर वाहन का नहीं है, टूटी पड़ी सड़क ने उसकी बेटी की जान ले ली। नूरहसन ने मामले में कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया। किशोरी की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।