फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाएं

महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाएं

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाएं
महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियवंदा तोमर ने जिला कारागार का दौरा कर महिला बंदियों को हाल जाना। उनके रहन-सहन, खान-पान के अलावा उनके लिए जेल प्रशासन से ओर से सर्दी में मौसम में किए गए इंतजामों को भी परखा। उन्होंने जेल अधिकारियों से बंदी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविर चलवाने के निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ तोमर शुक्रवार दोपहर जिला कारागार के दौरे पर पहुंची। उन्होंने जेल अधीक्षक एके सक्सेना से जिला कारागार में बंदी और कैदी महिलाओं के बारे में जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में महिला जेल में 74 महिलाएं बंद हैं, जिनमें से 16 सजायाफ्ता महिलाएं कैदी और बाकी 58 महिलाएं बंदी हैं। डॉ तोमर ने जेल अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदी महिलाओं से यहां मिलने वाले भोजन, कपड़े आदि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। इसके लिए जेल अधिकारी से जेल में महिलाओं की योग कक्षा चलवाने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविर लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed