{"_id":"5a26e4484f1c1b6a678c0005","slug":"131512498248-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत
छपार (मुजफ्फरनगर)।
बरला-बसेड़ा मार्ग पर तेजलहेड़ा के पास अचानक पलटी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। दोनों भाई मंगलवार शाम शादी के कार्ड बांटकर अपने गांव लौट रहे थे। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। बाद में सीओ सदर ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करा कर जाम खुलवाया। 11 दिसंबर को मृतक युवक की बहन की शादी होनी तय है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी पोपिन (23) पुत्र छल्लू अपने चचेरे भाई नितिन (17) पुत्र सुरेश के साथ मंगलवार को बहन की शादी के कार्ड बांटने पुरकाजी क्षेत्र में रिश्तेदारों के यहां गया था। शाम दोनों बाइक से अपने गांव आ रहे थे। जब वे बरला-बसेड़ा मार्ग पर गांव तेजलहेड़ा के पास पहुंचे, तो तभी उसके पास से गुजर रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई। दोनों ट्राली के नीचे दब गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला, तब तक पोपिन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गंभीर घायल नितिन को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और काफी ग्रामीण मौके पर आ गए। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने वहां जाम लगा दिया और मुआवजे तथा चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। छपार, पुरकाजी पुलिस भी मौके पर आ गई। मामले की जानकारी पाकर सीओ सदर योगेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद जाम खुला। पुलिस ने पोपिन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।