फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऊपरवाले के भरोसे नहीं बैठें, खुद मेहनत करें: नवाजुद्दीन

ऊपरवाले के भरोसे नहीं बैठें, खुद मेहनत करें: नवाजुद्दीन

Wed, 22 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ऊपरवाले के भरोसे नहीं बैठें,  खुद मेहनत करें: नवाजुद्दीन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म दशरथ मांझी के एक डायलॉग से लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले के भरोसे मत बैठिए, हो सकता है वह भी आपके भरोसे बैठा हो। ऊपर वाला भी उसी का साथ देता है, जो कुछ करने की सोचता है और करता है। चुनने से ही जहनियत का पता चलता है। जो हम कर सकते हैं, उसे वो (विपक्ष) लोग नहीं कर सकते हैं। कस्बे को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जनता का सहयोग चाहिए। राजनीति एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां एक-दूसरे के साथ और युवाओं के बिना कुछ नहीं है।
हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक जनसभा में कहा कि 26 नवंबर को हर व्यक्ति के लिए भूल सुधारने का मौका है, इसे गवाएं नहीं। युवा, समाज सोच-समझकर चुनाव करें। हालांकि नवाजुद्दीन ने सीधे विरोधी पार्टी और नेताओं पर कटाक्ष करने से परहेज किया। कहा कि विपक्ष में भी कुछ लोग अच्छे हैं, मगर अपने कस्बे के लिए जो वह कर सकते हैं, दूसरे लोग नहीं कर सकते हैं। सपा के साथ मिलकर वह सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे बुढ़ाना की तस्वीर बदलेगी। अभिनेता ने अपनी फिल्म दशरथ मांझी के डायलोग के जरिए युवाओं को समझाया। युवाओं के पास ऊर्जा है, उसे बस सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। उस रास्ते को वह दिखाएंगे। राजनीति एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिससे जनता की सेवा करना आसान है।
विज्ञापन

अपने कस्बे में वह कलाकार नहीं एक आम इंसान की तरह आए हैं। पहले घर से मुझे मजबूत करें। उसके बाद काम करने की जिम्मेदारी उनकी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने देश-प्रदेश की सरकार पर कटाक्ष करने से परहेज किया। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि सबा सिद्दीकी को वोट दें या न दें, बुढ़ाना के लिए उनका परिवार कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed