{"_id":"5a00b9314f1c1bd9798ba89b","slug":"131509996849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में शार्ट सर्किट से आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में शार्ट सर्किट से आग लगी
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंगहोम में शार्ट सर्किट से आग लगी
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में एक डॉक्टर के नर्सिंगहोम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया गया है।
सदर बाजार में स्थित डॉ अनिल कक्कड़ के नर्सिंगहोम में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। अचानक धुआं उठने पर नर्सिंग होम में मौजूद लोग बाहर निकल आए। कुछ ही देर में स्विच रूम में आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घायल ने दम तोड़ा
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई। उधर, सड़क हादसों में कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खतौली के गांव गंगधाडी निवासी राजकुमार को घायलावस्था में खतौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार को जिला अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, रतनपुरी के गांव अंबरपुर निवासी देवानंद, तितावी के गांव नरौत्तमपुर माजरा निवासी शाहनवाज पुत्र यासीन, कृष्णापुरी निवासी अलीहसन पुत्र इस्तकार हुसैन, बचन सिंह कालोनी निवासी बिजेंद्र पुत्र घिस्सा सिंह, कुंता पत्नी मनोज कुमार, बिट्टू पुत्र राकेश, कालू पुत्र पालूराम, तनुज पुत्र महीपाल व अरुण पुत्र महीपाल को विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
मुजफ्फरनगर। एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। भोपा निवासी परवेज पुत्र रईस ट्रेन से कहीं जा रहा था। नईमंडी क्षेत्र में वह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
चार हत्यारोपी गैंगस्टर में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन माह पहले बुढ़ाना रोड पर हुई प्रापर्टी डीलर गौरव की हत्या में नामजद चार आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि पीनना मंजीत पुत्र साहब सिंह, राहुल पुत्र साहब सिंह व सुमित पुत्र तरसपाल व राहुल को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
अवैध असलहा समेत दबोचे
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान द्वारिकापुरी मोड़ पर दो युवकों तमंचों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बचन सिंह कालोनी निवासी अंकुर और गांव गढ़ी निवासी रवि को चालान कर जेल भेज दिया है। अंकुर पर पहले भी कई मुकदमे बताए गए हैं। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने रामपुरी निवासी सचिन पुत्र रामचंद्र को दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।