फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में हाथापाई

जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में हाथापाई

Mon, 30 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में हाथापाई
जानसठ रोड पर जाम लगा, चालकों में हाथापाई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
जानसठ रोड पर गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों और भैंसा बुग्गियों की लाइन लगने से जाम लग गया। वाहनों को आगे निकालने के फेर में चालकों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। हाथापाई होने से मौके पर अफरातफरी गच गई। लोगों ने बमुश्किल चालकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बावजूद घंटों जाम लगा रहा।

शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र किसान गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गी में गन्ना भरकर मिल में ले जाने प्रारंभ हो गए हैं। रविवार को जानसठ रोड पर इसी वजह से जाम लग गया। कुछ वाहन चालक आगे पीछे जाने के लिए जल्दबाजी करने लगे, जिससे कई वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों के टकराने से चालकों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद चालक आपस में भिड़ गए। चालकों के बीच मारपीट होने पर मौके पर अफरातफरी मच गई। हंगामा होने पर लोग बीच बचाव करने पहुंचे। इन लोगों ने चालकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया था। इस कारण घंटों जाम में वाहन फंसे रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बामुश्किल जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed