{"_id":"59b58eed4f1c1bee7f8b5aaf","slug":"131505070829-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकाली श्रीजी की शोभायात्रा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन बडे़ मंदिर पर श्रीजी के चित्र का अनावरण किया गया। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्रीजी की रथयात्रा आरंभ हुई।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, हंस कुमार जैन, गुणपाल जैन आदि ने श्रीजी का चित्र का अनावरण किया। मंदिर में श्रीजी की बोली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहली खलासी की बोली राजेंद्र कुमार, दीपन कुमार, सारथी की बोली संदीप कुमार, अजय कुमार, धन कुबेर की बोली विपुल कुमार, अमित कुमार, सौधर्म इंद्र की बोली प्रदीप जैन, ईशान इन्द्र की बोली संजय जैन आदि के पक्ष में छोड़ी गई। बोली कार्यक्रम के बाद श्रीजी की शोभायात्रा आरंभ हुई। भव्य शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने अपनी आइस फैक्ट्री के सामने जुलूस के साथ उमड़ी भीड को हलवे का प्रसाद खिलाया। बैंडबाजों व सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई रथ यात्रा वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जैन समाज के एक पदाधिकारी नरेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे सकल जैन समाज का सहयोग रहा।