फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाग ने लिया नागिन की मौत का बदला

नाग ने लिया नागिन की मौत का बदला

Mon, 04 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
नाग ने लिया नागिन की मौत का बदला
सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

चरथावल/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बहेड़ी में सर्पदंश से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने चार माह पहले एक सर्प को मार डाला था। अंधविश्वास के शिकार ग्रामीण घटना को नाग-नागिन के बदले की कहानी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वन्य जीव जंतु विशेषज्ञ इस तरह की कहानियों को खारिज करते हैं।

शुक्रवार की रात अब्दुल वली (52) पुत्र कल्लू अपने कमरे में सोने के लिए गया, तो उसे कमर में चुभने की पीड़ा महसूस हुई। करवट बदली तो करीब पांच फीट का काला नाग तकिये के बराबर में फन फैलाए बैठा था। नाग के डसने का अहसास होते ही उसके चेहरे की हवाईयां उड़ गई। गुस्साए वली ने कमरे में रखे डंडे से प्रहार कर नाग को पीट-पीट कर मार दिया। शोरगुल होने के बाद परिजन उसे लेकर स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जान बचाने के लिए भोपा और रामराज में झाड़ फूंक भी कराया गया। इलाज की तमाम कोशिशों से भी वली की जान नहीं बच पाई। परिजनों के मुताबिक करीब चार माह पहले पेड़ के रास्ते नाग-नागिन का एक जोड़ा घर में घुस आया था। अब्दुल वली ने नागिन को मार दिया था। अब्दुल वली टैक्सी ड्राइवर था। काफी समय गुजरने के बाद वह भी घटना को भूल चुका था। शुक्रवार को टीवी देखने के बाद वली मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गया था। घटना के बाद से बहेड़ी गांव में नाग-नागिन के इसी जोडे़ की चर्चा है। शनिवार को वली की मौत से बकरीद की खुशियां भी मातम में बदल गई। देर शाम उसके शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed