{"_id":"59a9b7264f1c1b04278b4d3f","slug":"131504294694-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने चीनी माल की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने चीनी माल की होली जलाई
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज सामान की होली जलाई
मुजफ्फरनगर । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीनी माल का बहिष्कार करते हुए शिवचौक पर होली जलाई। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विरोध के चलते जिले में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। भारत में बेरोजगारी का कारण भी चीन को ही बताया गया।
शिवचौक पर चीनी माल का बहिष्कार करते हुए बजरंग दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। बावजूद इसके बेरोजगारी देश में बड़ी समस्या है, इसका मूल कारण चीन है। चीन अपने किसानों और मजदूरों का शोषण कर कम गुणवत्ता के सस्ते माल को भारत में भेजता है। इससे हमारे उद्योग-धंधे प्रभावित होते हैं। चीन प्रतिवर्ष भारत से अरबों का व्यापार कर भारत को ही तोड़ने का कुचक्र रच रहा है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हर स्तर पर सपोर्ट कर रहा है। एनएसजी में भारत का विरोध करता है और आतंकवादियों की वकालत करता है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चीनी माल का बहिष्कार करने के साथ उसकी होली भी जलाई। नगर अध्यक्ष अंकुर, अतुल त्यागी, कपिल कुमार, चिराग त्यागी, सन्नी सांगवान, बिजेंद्र धीमान, आदित्य, नीटू, शुभम, रोहिला, सुधीर, अनमोल, विजय, विवेक, नवीन, प्रदीप, विकास, नवनीत, हिमांशु, विपिन, अंशुल जैन, प्रवीण उपाध्याय, ईशान वर्मा आदि मौजूद रहे।