{"_id":"597cda724f1c1ba3168b48c8","slug":"131501354610-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए वसूली का आरोप
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकुर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मीरापुर के मोहल्ला कोटला में जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनाने का काम होता है। आरोप है कि जनसेवा केंद्रों पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। इंकार करने पर आधार नहीं बनाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कांग्रेस जनांदोलन से करेगी जागरूक
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अब जनांदोलन कर जनता को जागरूक करेगी। इसके लिए जनांदोलन कमेटी का गठन किया है। मंडल के इंचार्ज अनिल शर्मा ने कमेटी के संचालन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आंदोलन होगा। बैठक में मुकेश शर्मा, मोहम्मद तारिक कुरैशी, जगदीश अरोरा, सतीश शर्मा, राकेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।