{"_id":"597b89f94f1c1b5c4f8b4867","slug":"131501268473-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी सर्वे को लेखपालों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी सर्वे को लेखपालों की बैठक
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। तहसील के लेखपालों की राशन कार्ड सत्यापन और किसानों के कर्ज माफी की लिस्ट का सर्वे कर सत्यापन करने के लिए तहसीलदार ने बैठक ली। इस दौरान लेखपालों ने राशनकार्डों की लिस्ट पर हस्ताक्षर करवाने का विरोध किया।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में पूर्ति निरीक्षक अनिल वर्मा ने तहसील के राशन कार्डों की सत्यापन लिस्ट पर हल्का लेखपालों के हस्ताक्षर कराने की बात कही। जिसको लेकर लेखपालों ने बैठक में विरोध कर दिया। लेखपाल अरविंद शर्मा ने कहा कि जब किसी लेखपाल ने सर्वे किया ही नहीं ना ही उन्हें लगाई गई ड्यूटी का पता है, तो वह लिस्ट पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। तहसीलदार मनोज कुमार ने लेखपालों से कहा कि वह लिस्ट लेकर बनाई गई सूची में पात्र अपात्र लोगों को देखें तथा लिस्ट देख कर कार्य को निपटाएं। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ने लेखपालों को प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के माफ किए गए कर्ज की सूची देकर उसका सत्यापन करने को कहा। कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार देवेंद्र शर्मा, मोतीराम, रविंदर सिंह, नवीन, बाल किशोर शर्मा, अजय कुमार, रामनारायण, जगदीश कश्यप, पूर्ति निरीक्षक लिपिक बाबू मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।