{"_id":"5942db6e4f1c1bb8438b46af","slug":"131497553774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया
जिानसठ। जनपद मुजफ्फरनगर के प्रत्येक गांव को वाद मुक्त, भयमुक्त और दंगामुक्त कर सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने की सोच से इन दिनों एसएसपी अनंत देव तिवारी प्रत्येक थाना क्षेत्र में गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित कर उन्हें आपसी सौहार्द कायम करने का संदेश दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को डीएवी कोलेज में आयोजित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि जिन लोगों को कार्ड दिए गए हैं, वे पुलिस को पूर्ण सहयोग करें और अपने गांव के छोटे बड़े मामले पंचायत में सुलझा कर क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने दावा किया कि उनकी पहली प्राथमिकता किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल जाने से रोकना है। उन्होंने आशा जताई कि जो लोग सराहनीय योगदान देगा और अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द एकता कायम करेगा और अपने गांव को वादमुक्त, दंगामुक्त और भयमुक्त बनाएगा। ऐसा करने वाले लोगों को चिह्नित कर 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सीओ एसकेएस प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कमल सिंह चौहान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।