{"_id":"61ec5ec15284a9091e73408e","slug":"1314-tested-and-191-infected-including-two-children-muzaffarnagar-news-mrt574266066","type":"story","status":"publish","title_hn":"1314 जांच और दो बच्चों समेत 191 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1314 जांच और दो बच्चों समेत 191 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी संक्रमित
- गंभीर हालत के कारण एक अस्पताल में भर्ती
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना का जांच अभियान पर भी बारिश का असर दिखा। 1314 जांच हुई, जिनमें से 191 संक्रमित मिले हैं। दो बच्चे भी पॉजिटिव मिले। एक रोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियान की रफ्तार धीमी रही।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक 1314 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से 191 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 2389 हैं। वर्तमान में पांच साल से कम उम्र के 39 बच्चे को सक्रिय केस हैं। पांच साल से अधिक उम्र के 189 मामले सोमवार को मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच का कार्य किया गया। लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को दवाईयों का वितरण किया। इनमें 190 लोगों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका उपचार किया जा रहा है। सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी कर रही है।
आरटीपीसीआर से संक्रमित मिले 188
शनिवार को कुल 191 संक्रमितों में से 188 आरटीपीसीआर जांच में मिले हैं। जबकि एंटीजन जांच में सिर्फ तीन पॉजिटिव आए हैं। बारिश के कारण सैंपलिंग का अभियान भी प्रभावित हुआ। शहर के प्रमुख चौराहों पर दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कहीं पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन
बिना लक्षण वाले 68 मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के अधिकतर मरीज बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। शनिवार को भी 68 मरीज ऐसे थे, जिनमें कोई लक्षण नहीं मिला। रैंडम जांच में इन लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक कुल 1307 मरीज रैंडम जांच में मिले हैं, जिनमें कोई लक्षण संक्रमण का नहीं था।