फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   12839 hectares of sugarcane in 144 villages destroyed in floods

Muzaffarnagar News: बाढ़ में बर्बाद हो गया 144 गांवों का 12839 हेक्टेयर गन्ना

Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
12839 hectares of sugarcane in 144 villages destroyed in floods
फोटो बुडढाखेडा में सड़क पर पानी में बाइक को निकलते युवक
- टिकौला, खाईखेड़ी, मोरना मिल क्षेत्र के गन्ने को अधिक नुकसान
विज्ञापन

- अकेले टिकौला चीनी मिल क्षेत्र में 29 गांव के किसान प्रभावित



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में बाढ़ से गन्ना किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई हैं। चीनी मिलों की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आया कि 144 गांवों में बाढ़ से 12 हजार 839 हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित हुआ है। प्रभावित फसल के सट्टे की प्रक्रिया को लेकर विभाग ऊहापोह की स्थिति में है। अकेले टिकौला चीनी मिल क्षेत्र में 29 गांव के किसान प्रभावित है।
बाढ़ से पहले ही गन्ना विभाग सर्वे का कार्य पूरा करा चुका था। मगर, अब नुकसान के चलते विभाग भी असमंजस में है। जिन मिल क्षेत्रों में गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है, उसे सर्वे से हटाने और मिलों को गन्ना आवंटन में मुश्किल हो सकती है। खतौली चीनी मिल के क्षेत्र में सबसे कम तीन गांवों में काली नदी ने 50 हेक्टेयर गन्ने की फसल को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

तितावी चीनी मिल क्षेत्र में काली और हिंडन, मंसूरपुर क्षेत्र में काली और हिंडन नदी, रोहाना कलां मिल क्षेत्र में गन्ने की फसल को हिंडन और काली ने प्रभावित किया। मोरना मिल क्षेत्र में गंगा, बाण गंगा और सोलानी, टिकौला मिल के 29 गांवों में गंगा, बुढ़ाना मिल के 19 गांवों में हिंडन, खाईखेड़ी चीनी मिल क्षेत्र में सोलानी ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टे के लिए करना होगा इंतजार
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि बाढ़ के कुछ क्षेत्र में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जबकि कुछ क्षेत्र में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सट्टे की प्रक्रिया को लेकर प्रभावित क्षेत्र को लेकर थोड़ा इंतजार करना पडेंगा। हम बाढ़ से पहले पहले सर्वे कर चुके हैं।

चीनी मिल प्रभावित गांव क्षेत्रफल/हेक्टेयर
खतौली तीन 50
तितावी 14 575
मंसूरपुर 16 482
रोहाना 18 890
मोरना 19 2540
टिकौला 29 4587
बुढ़ाना 19 1200
खाईखेड़ी 26 2575
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed