फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1273 will wear khaki here, Khalapar and Ramraj are at the back

Muzaffarnagar News: यहां खाकी पहनेंगे 1273, सबसे पीछे खालापार और रामराज

Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
1273 will wear khaki here, Khalapar and Ramraj are at the back
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। भर्ती हुए 60244 सिपाहियों में 1273 जिले के रहने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि अकेला खालापार थाना ऐसा है, जिसके क्षेत्र से सिर्फ सात अभ्यर्थी सफल हुए। रामराज से भी सिर्फ 14 अभ्यर्थी भर्ती हुए। खतौली कोतवाली क्षेत्र के सबसे ज्यादा 111 युवा खाकी वर्दी पहनेंगे।

पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में जिले के 1050 लड़के और 258 लड़कियां भर्ती हुई। पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पिछले साल शहर कोतवाली क्षेत्र से अलग कर खालापार को नया थाना बनाया गया था। शहर का हिस्सा बन चुके सुजडू और वहलना भी इसी थाने का हिस्सा हैं। थाना क्षेत्र में अधिकतर मुस्लिम आबादी की अधिकता वाली कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन

जिले के 21 थाना क्षेत्र से भर्ती हुए युवाओं की सूची तैयार की गई, इनमें अकेला खालापार ही ऐसा थाना है, जहां पर सबसे कम सात अभ्यर्थी चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed