{"_id":"585c2b9d4f1c1bf248e3b0b1","slug":"125-crore-people-of-the-country-stand-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की 125 करोड़ जनता सड़क पर खड़ी है : यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की 125 करोड़ जनता सड़क पर खड़ी है : यादव
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते शरद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद शरद यादव ने कहा कि नोटबंदी से देश की 125 करोड़ जनता सड़क पर खड़ी है। ये खेल देश के चंद पूंजीपतियों द्वारा लिए गए आठ लाख करोड़ के ऋण को माफ करने के लिए किया गया। किसान अधिकार रैली में शरद यादव ने मोदी सरकार पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान का सारा खजाना नोटों में होता है। नोटबंदी कर सारी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया।
देश की 125 करोड़ जनता को सड़क पर खड़ा कर दिया गया। केंद्र सरकार ने ये खेल देश के चंद पूंजीपतियों के आठ लाख करोड़ के ऋण को माफ करने के लिए किया है। नोट बंदी न करते तो बैंक डूब जाते। पूंजीपतियों ने बैंक में डकैती डाली है। बैंकों में 14 लाख करोड़ जमा हो चुका है। देश का बजट 18 लाख करोड़ का है। आम जनता का पैसा पूंजीपतियों के पास जाने वाला है। जनता महीनों से लाईन में लगी है।
अपनी जिंदगी भर की कमाई हमने बैंकों में जमा कर दी है। जनता के साथ बीजेपी ने जो जुल्म और ज्यादती की है, यूपी के चूनाव में इसका सबक सिखाना है। इस चुनाव में बीजेपी को खत्म कर दो। उन्होंने कहा कि देश के साढ़े तीन करोड़ सब्जी के किसानों की फसल खेतों में सड़ रही है। विदेश से गेहूं लाकर किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं।