फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, कई गंभीर

सड़क हादसों में दो की मौत, कई गंभीर

Tue, 07 May 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, कई गंभीर
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। शहर क्षेत्र व पुरकाजी में हाईवे पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरकाजी में हाईवे पर कम्हेड़ा पुल के निकट सवारियों से भरे टाटा एस से कार की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क पर ही कई पलटे खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी। टाटा एस भी खाई में जा पलटा। हादसे में कार सवार छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी मदन गुर्जर (55) पुत्र मूला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश, प्रदीप व ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मंगलौर के गांव लंढोरा में भात देने गए थे, जहां से लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। उधर, टाटा एस में सवार रूबी, मिथलेश, सुनीता, बृजलता, सोमपाल, निशा, सोनू व सतवंती निवासीगण मिर्जापुर उत्तराखंड और मुनेश निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर भी घायल हो गए। टाटा एस में सवार सभी लोग मेरठ में किसी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 और राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकालकर पीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट सोमवार सुबह सड़क पार कर रहे करीब 35 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, शहर के महावीर चौक पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक तितावी के गांव लड़वा निवासी लेखपाल और उसमें सवार बघरा निवासी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी रोडवेज बस चालक फरार हो गया। उसके खिलाफ टेंपो चालक लेखपाल के भाई अर्जुन सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed