फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अनियंत्रित कार नाले में गिरी, महिला सहित चार घायल

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, महिला सहित चार घायल

Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार नाले में गिरी, महिला सहित चार घायल
रतनपुरी/खतौली। नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला और बच्चों सहित चार घायल हो गए।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी आकाश अहलावत पुत्र विजयपाल सिंह अपने भाई विकास, भाभी विभा और भतीजे सक्षम के साथ कार से मेरठ अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे थे। जब ये लोग रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट पहुंचे, तो आकाश कार पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर कई पलटे खाते हुए पिलर को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। जिससे कार सवार सभी घायल हो गए। सभी लोग कार में बुरी तरह फंस गए थे। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता न मिलती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिस पर सठेड़ी गंगनहर पिकेट पर तैनात एसआई विनोद राघव पुलिसबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को हाइवे स्थित सेंट फ्रांसिस हास्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर भैंसी से उनके परिजन भी हास्पिटल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उनको मोदीपुरम के हॉस्पिटल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed