{"_id":"5cc4a8eebdec22078534504f","slug":"121556392174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बाईपास पर महिला को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बाईपास पर महिला को कार ने कुचला
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर महिला की मौत
पुरकाजी। हाईवे बाईपास पर शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राजेश देवी (55) पत्नी कंवरपाल शनिवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह हाईवे बाईपास पर मॉर्निंग वॉक पर गई थी। वहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार के अगले पहिये में अचानक बर्स्ट हो गया, जिससे बेकाबू हुई कार ने पैदल चहलकदमी कर रही राजेश देवी को चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी चालक कार को उसी हालत में लेकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के बाद उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पीड़ित पति कंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के कैमरों से लगा कार का सुराग
पुरकाजी। हाईवे बाईपास पर 25 अप्रैल को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उत्तराखंड के गांव टिकौला निवासी विजयपाल की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा हाईवे बाईपास पर लगाए गए कैमरों की फुटेज के आधार पर हादसे की आरोपी बोलेरो की पहचान की गई, जो शामली जनपद की बताई जा रही है। अब उक्त गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।