फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तनाव रहित जीने को भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा

तनाव रहित जीने को भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा

Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
तनाव रहित जीने को भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा
तनाव रहित जीने को भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा
विज्ञापन

शाहपुर। जैन आचार्य ज्ञानसागर महाराज का मंगल प्रवेश पर जैन समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। आचार्य महाराज ने कहा कि मानव अपनी संस्कृति भूलता जा रहा है, जिसके चलते समाज व परिवार में बिखराव हो रहा है।

जैन मुनि आचार्य 108 ज्ञानसागर महाराज बुधवार सुबह मदीनपुर से चलकर सोरम मोड़ पर पहुंचे, जहां जैन समाज के लोगों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद जैन संत को शाहपुर ले जाया गया, जहां उनका स्वागत किया गया। मेन चौक पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने सभासदों के साथ जैन आचार्य का स्वागत किया। तत्पश्चात जैन धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जैन संत ने कहा कि आधुनिक युग में हम अपनी गौरवशाली संस्कृति खोते जा रहे हैं, जिसके चलते मानव के जीवन में परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। तनाव रहित जीवन जीने के लिए भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा। देश अनेकता में एकता का प्रतीक हैं , किंतु देश के लोग इसे खोते जा रहे हैं, जिस कारण समाज व परिवार बिखर रहा है। देश मे नशे ने युवा वर्ग को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिससे युवा वर्ग का जीवन अंधकार की ओर जा रहा है। जैन आचार्य ने लोगों से गो-सेवा व गो-संरक्षण करने का आह्वान किया। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, महामंत्री सतीश जैन, अरविंद जैन, जिवेंद्र जैन, राकेश जैन, मदन जैन, धनेंद्र जैन व अमित जैन, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed