फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पौधारोपण कर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण कर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पौधारोपण कर बच्चों ने दिया  पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधरोपण कर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए अपने आवास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल में कई कार्यक्रम हुए। प्रार्थना सभा में डायरेक्टर जीबी पांडे ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए पृथ्वी की सुरक्षा और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए समस्त विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके बाद कक्षाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधियां करवाई गई। छात्र-छात्राओं ने धरती को साफ-सुथरा रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और जीवन के लिए पानी के साथ ही पशु पक्षियों और जीव जंतुओं की महत्ता को दर्शाया। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि इस धरा का श्रृंगार हरे भरे वृक्ष, जीव जंतु और पशु पक्षी हैं। पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास के वातावरण को पर्यावरण के अनुकूल बनाने, पेड़ पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के साथ ही कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का ही प्रयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed