फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदुत्व ही देश में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी: उमा भारती

हिंदुत्व ही देश में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी: उमा भारती

Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिंदुत्व ही देश में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी: उमा भारती
हिंदुत्व ही देश में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी: उमा भारती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि हिंदुत्व ही देश में मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी है। राष्ट्रवाद, राम, वंदेमातरम् की बात करने पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाने वाले हमें नहीं, पाकिस्तान को उपदेश दें, जहां अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। हम गांव के गरीब लोगों के चौकीदार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को यह मालूम ही नहीं है कि चौकीदार गांव में गरीब लोगों के घर का चौकीदारी करता है। भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने, देश की समृद्धि, शौर्य, गरीबी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए भाजपा को वोट दें। दुनिया में भारत को नंबर एक पर लाने के लिए 15 साल सत्ता चाहिए।

रविवार को टाउनहाल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमा भारती ने कहा कि भाजपा धर्म-जाति को नहीं राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानती है, यही कारण है कि चुनावों में जाति की दीवारें टूटती जा रही है। देश की समृद्धि, शौर्य, गरीबी मिटाने और लोकतंत्र की शान के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। दलितों और पिछड़ों के नाम पर प्रदेश में सत्ता में रहे दल इन लोगों के लिए कोई काम नहीं कर पाए। 55 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बीजेपी से पूछ रही है कि उन्होंने कितनी गरीबी और बेरोजगारी दूर की। देश को दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए केंद्र में 15 साल सरकार चाहिए। सपा-बसपा के गठबंधन को कुछ लोग मुलायम-कांशीराम के गठबंधन से जोड़ रहे हैं, अब समय बदल गया है। अब समाज जातिवाद के नाम पर बंटने वाला नहीं है। राष्ट्रवाद, राम और वंदेमातरम् बोलने पर हमें सांप्रदायिक कहने वाले पाकिस्तान को जाकर उपदेश दें, जहां अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। हम तो पेड़ पौधों, जीव-जंतुओं, नदियों सबका सम्मान करते हैं। बंटवारे के दौरान केवल ढाई प्रतिशत मुसलमान ही यहां से पाकिस्तान गया, वह जानता था कि हिंदुस्तान में अधिक सुरक्षित है। उनके लिए हिंदू पाकिस्तान के मुस्लिम से अच्छा पड़ोसी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा, दुनिया में भारत की छवि गरीब और भिखारी की थी, पीएम मोदी ने दुनिया में भारत की छवि को बदलकर रख दिया है। मोदी ने गुजरात को गरीबी से उबार कर दुनिया में देश की ताकत का लोहा मनवा दिया है। राहुल गांधी के अमीरों के चौकीदार के बयान पर उमा ने कहा कि हर गांव में चौकीदार होता है, जो गांव के गरीब लोगों का चौकीदारी करता है और लोग उसे पैसा भी एकत्र कर देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को गांव की संस्कृति के बारे में मालूम ही नहीं है। भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने कहा कि संसद सत्र को छोड़कर अपना क्षेत्र नहीं छोड़ा है। जब सांसद बना जिले का माहौल खराब था, आज जिला अपराध मुक्त हो रहा है। छोटी-छोटी घटनाओं पर भीड़ का एकत्र होकर पुलिस पर हमला करने की स्थिति को खत्म किया गया। भाजपा विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, लोकसभा प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल, सत्यपाल पाल, वैभव त्यागी, हरीश अहलावत, यशपाल पंवार, राजकुमार सिद्धार्थ, जगदीश पांचाल, संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम, राजेंद्र गुर्जर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed