फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत, होमगार्ड सहित 6 घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत, होमगार्ड सहित 6 घायल

Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत, होमगार्ड सहित 6 घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत, होमगार्ड सहित 6 घायल
विज्ञापन

जानसठ/खतौली। जानसठ-खतौली मार्ग पर भलवा पुलिस चौकी के पास बरात की कार की खाली ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार में सवार होमगार्ड सहित 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेगराजपुर मेडिकल कालेज से सभी घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जानसठ क्षेत्र के गांव खेड़ीचौंगावा से रविवार को खतौली के गांव तुलसीपुर में गई थी। बरात मेें गांव निवासी पुलिस में होमगार्ड लोकेश पुत्र धनपाल उसका भाई मोनू, विनित, शिवान, गुडडू सहित एक बच्ची भी कार से गई थी। रविवार की देर शाम बरात विदा होने के बाद कार में ये बराती वापस गांव लौट रहे थे। जानसठ व खतौली मार्ग पर भलवा पुलिस चौकी के पास शुगर मिल में गन्ने डालकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में कार की भयंकर भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार होमगार्ड सहित सभी बराती घायल हो गए। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सडक़ किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक गांव ढ़ासरी निवासी कुंदू भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सभी घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed