फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सड़क जाम

समीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सड़क जाम

Sat, 09 Mar 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
समीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सड़क जाम
किशोर के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल-हकीमपुरा मार्ग पर गला दबाकर की गई किशोर की हत्या के मामले में 13 दिन बीत चुके हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण ही अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका। इस मामले को लेकर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किशोर हत्याकांड का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

26 फरवरी को कस्बे में हकीमपुरा मार्ग निवासी समीर (14) पुत्र ताहिर का शव मकान से 100 मीटर की दूरी मिला था। शव मिलने से किशोर दो दिन पहले से घर से गायब था। 13 दिन बीतनेे के बाद भी हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है। शुक्रवार दोपहर बाद मृतक के पिता ताहिर और मॉ मीरजहां के साथ सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। थाना प्रभारी राजीव कुमार जिला मुख्यालय गए हुए थे। थाने में मौजूद एसएसआई मनोज चाहल के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाएं ज्यादा खफा नजर आईं। एसएसआई ने मामले का खुलासा शीघ्र करने का भरोसा दिया और पुलिस को सहयोग करने की अपील की। कहा कि पुलिस मामले के वर्कआउट करने को लेकर गंभीर है। उसके बाद लोगों ने थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि समझाने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम को जल्द ही समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को मामले का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में ताहिर, मौसम, रिफाकत, इदरीश, रिहाना, ताहिरा, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed