फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नहीं चाहती अयोध्या मसला हल हो: उलमा

भाजपा नहीं चाहती अयोध्या मसला हल हो: उलमा

Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नहीं चाहती अयोध्या मसला हल हो: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में मध्यस्थता के फैसले का उलमा ने स्वागत किया है। उलमा का कहना है कि कोर्ट का फैसला मुसलमानों को मंजूर है, लेकिन भाजपा नहीं चाहती कि यह मसला हल हो।
विज्ञापन

ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के नाम पर देश में बरबादी और तबाही हुई है। जिसमें लोगों की जानें तक चली गईं। आज यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, क्योंकि हम जानते हैं कि अदालत इस पर जो भी फैसला सुनाएगी वो एकदम सही होगा। कारी मुस्तफा ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना व बजरंग दल जैसी फिरकापरस्त ताकतें देश में आग लगाने का काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि कोई भी मसला हल हो वो देश के दो टुकड़े करना चाहती है और देश में दंगा फसाद पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह लोग रोज कोई न कोई नया मुद्दा उठा कर सांप्रदायिक दंगे भड़काने चाहते हैं ताकि सत्ता पर काबिज रह सकें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सामने हैं जिसके चलते देश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। अमेरिका की एक रिपोर्ट में भी इसकी आशंका जताई गई है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है यह देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में जो टिप्पणी की है वो एकदम सही है, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed