{"_id":"5c5739eebdec220c2959db61","slug":"121549220334-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशानघाट की चार दीवारी में बंद किए आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशानघाट की चार दीवारी में बंद किए आवारा पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट की चारदीवारी में बंद किए आवारा पशु
खतौली। क्षेत्र के जंगलों में आवारा पशुओं ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसलों को उजाड़ कर तहस नहस कर दिया है, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने लाठी व डंडों से दर्जनों आवारा पशुओं को घेर लिया और उनको श्मशान घाट की चारदीवारी में बंद कर दिए हैं।
गांव तिगाई निवासी किसान का पुत्र जंगल में चारा लेने के लिए गया। जंगल में आवारा पशु उसके पीछे दौड़ पड़े। किसान के पुत्र ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। उसने गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। गांव के किसान व ग्रामीण लाठी व डंडे लेकर जंगलों में पहुंचे। किसानों व ग्रामीणों ने जंगल में दर्जनों आवारा पशुओं को घेर लिया। इसके बाद इन आवारा पशुओं को घेरकर किसानों ने श्मशान घाट की चारदीवारी में बंद कर दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन व प्रशासन ने इन आवारा पशुओं को इंतजाम नहीं किया तो वे सड़कों पर उतर करके आंदोलन करने को बाध्य होंगे।