फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जार्ज फर्नांडीस ने एक मंच पर जोड़े थे किसान-मजदूर

जार्ज फर्नांडीस ने एक मंच पर जोड़े थे किसान-मजदूर

Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
जार्ज फर्नांडीस ने एक मंच पर जोड़े थे किसान-मजदूर
मुजफ्फरनगर। समाजवादी आंदोलन के शीर्ष राजनीतिज्ञ जार्ज फर्नांडिस ने आपातकाल के दौरान जिले में किसानों और मजदूरों को एक मंच पर जोड़ा था। शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक को वह भव्य स्वरुप में देखना चाहते थे। वीतराग स्वामी कल्याणदेव के सेवाभावी जीवन से उनकी शिक्षा ऋषि के प्रति अगाध श्रद्धा बढ़ गई थी। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री फर्नांडिस की अनेक स्मृतियां अनुयायियों और पार्टी पदाधिकारियों के दिलों में बसी है।
विज्ञापन

प्रख्यात समाजवादी जार्ज फर्नांडिस ने वर्ष 2003 में शुकतीर्थ में समता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रखा था, उस समय वे देश के रक्षा मंत्री थे। उनकी पार्टी के प्रांतीय महामंत्री रहे पीनना निवासी बिजेंद्र मलिक बताते हैं कि तत्कालीन वन मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजधारी सिंह के निर्देशन में शुकतीर्थ में पार्टी पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर लगा था, जिसमें फर्नांडिस का मार्गदर्शन मिला। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी, तब उन्होंने मंत्री पद लेने से इंकार कर दिया था। रेलवे कर्मचारियों और हम जैसे युवाओं ने उनसे आग्रह किया, लेकिन जार्ज ने विनम्रता से इंकार कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र कुमार के मुताबिक फर्नांडिस को चौधरी चरण सिंह ने लोकदल में राष्ट्रीय महासचिव का जिम्मा सौंपा था। 80 के दशक में उन्होंने शामली और मुजफ्फरनगर के सदर बाजार में बड़ी सभाएं की। कैराना के पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह से उनकी मित्रता रही। समता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चौहान कहते है कि उनकी सरलता, ईमानदारी अनुकरणीय है। श्रमिकों के लिए उनका संघर्ष याद रहेगा।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक देखने की उनकी इच्छा 24 अगस्त, 2003 को पूरी हुई। वे स्मारक को भव्य स्वरुप में देखना चाहते थे। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव की राष्ट्र भक्ति और नि:स्वार्थ सेवा कार्यों से तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस प्रभावित हुए। उन्होंने वीतराग संत के सानिध्य में समय बिताया और अतीत की बातें पूछी। उनके निधन से देश ने एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीतराग संत के दर्शन से हुआ अभिभूत
शुकतीर्थ। शुकदेव आश्रम के स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय में रखी विजिटर बुक में तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस द्वारा लिखे गए शब्दों में उनकी सादगी झलकती है। पहली बार स्वामी जी का दर्शन कर अभिभूत हुआ। आपके हाथों से जो पुण्य काम यहां कारगिल के शहीदों की याद में शुरू हुआ है, उसे आगे बढ़ाने को मेरा योगदान रहेगा। आपका आशीर्वाद हमेशा रहे, ये ही प्रार्थना है।


गहराबाग की भूमि पर कराया था सेना का कब्जा
मुजफ्फरनगर। शहर के गहराबाग में सेना की भूमि पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया था। तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस ने स्वयं दिलचस्पी लेकर यह भूमि सेना के हवाले करवाई थी। बिजेंद्र मलिक बताते है कि सेना की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में उनसे मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed