{"_id":"5c2d0122bdec2257222db629","slug":"121546453282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताराचंद डिग्री में संगीत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताराचंद डिग्री में संगीत प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकारों ने सुरों का जादू बिखेरा
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कालेज में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। पहला स्थान तनु राठौर, दूसरा गुंजन और तीसरा उज्मा त्यागी ने प्राप्त किया।
कॉलेज निदेशिका संतोष गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भजन, गीत तथा नज्म प्रस्तुत कर अपने सुरों की प्रतिभा से समा बांधा। प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी भावनाओं को बड़ी सरलता पूर्वक व्यक्त कर सकता है। संगीत ही व्यक्ति के मन को शांति प्रदान करने का अर्द्ध स्रोत है । निर्णायक मंडल में डॉ येशु शर्मा और डॉ बबीता शर्मा रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीकॉम तृतीय की तनु राठौर को दिया गया। दूसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष की गुंजन और तीसरा पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की उज्मा त्यागी को मिला। सांत्वना पुरस्कार बीकाम प्रथम की प्रिया सिंह को मिला। संचालन में डॉ सुशीला रानी एवं शिवानी गुप्ता ने किया।