फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान सेवा सहकारी सिमिति की बैठक

किसान सेवा सहकारी सिमिति की बैठक

Thu, 20 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी सिमिति की बैठक
सहकारी समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

मोरना। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ककरौली के सभागार में संचालक मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान नवनियुक्त धीर सिंह पुंडीर को एमडी का चार्ज भी ग्रहण कराया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन सुरेशना देवी ने कहा कि किसानों को सहकारी योजनाओं के बारे में अवगत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। फसलों के अनुसार बीज, खाद और कृषि यंत्र की उपलब्धता कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए कोई बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान भी फसल ऋण को लेकर समय से चुकता करें। बैठक में कई प्रस्ताव पारित भी किए गए। रविंद्र बैनीवाल, पूर्व प्रधान खाइखेड़ा, मनोनित डायरेक्टर गोकुल चंद्र, सौरभ चौधरी, जयविंदर, मांगेराम, शांति देवी, रणवीर सिंह, श्यामलाल, अमित, गोपाल आदि उपस्थित रहे। संचालन धीर सिंह पुंडीर ने किया।
स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक कैंप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। मोरना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक कैंप लगाया गया, जिसमें सभी प्रकार के रोगों की नि:शुल्क चिकित्सा की गई और दवाइयां मुफ्त वितरित किया गया।
विज्ञापन

विशेष सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ भाजपा नेता डा. वीपाल निर्वाल ने किया। कैंप में आयुर्वेद चिकित्सकों ने भी विभिन्न प्रकार के रोगियों की चिकित्सा की तथा अनेक संक्रमण बीमारियों, रोगों व भयानक बीमारियों के संबंध में चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि नागरिकों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने को लेकर सरकार गंभीर है। जिसको लेकर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ आयुष्मान भारत मिशन के अंतर्गत नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. निशा, डा. ज्योति, नरेंद्र कुमार, मोनू कुमार, सुधीर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed