{"_id":"5ba29a76867a557f685faa67","slug":"121537383030-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ कुंतल गौ मांस पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ कुंतल गौ मांस पकड़ा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर। पुलिस को सूचना मिली कि गांव संधावली में कुछ लोग कार में गाय का मांस भरकर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने गांव के जंगल में छापा मारा तो पुलिस को देख कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विंटल गोमांस तथा कार बरामद की। पुलिस ने पशु चिकित्सक डा.ॅ नीरज को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया तथा गो मांस को जमीन में दबवा दिया गया। बेगराजपुर चौकी प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि संधावली निवासी रिजवान पुत्र रईस तथा गुल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हादसे में युवक की मौत
मंसूरपुर। मंगलवार रात को गांव घासीपुरा निवासी सागर (18) पुत्र दुर्जन सिंह गांव के पास ही सड़क पार कर रहा था। अचानक किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सागर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत बेगराजपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक घसीपुरा में एक होटल पर कार्य करता था। मृतक के भाई गुड्डू ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।