{"_id":"5b3a6f384f1c1bf7568b4644","slug":"121530556216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ग्राम प्रधान संगठन की ओर से आयोजित प्रधानों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 13 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन डीएम के नाम बीडीओ को सौंपा।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी ने कहा कि जिले के सभी अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। मनमाने तरीके से सचिवों के किए गए स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगा दी जाए। सचिव द्वारा विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने पर उसका तबादला किया जाए। शौचालयों के कार्यों की जिम्मेदारी से सचिव व ग्राम प्रधानों को अलग रखा जाए। जांच के नाम पर ग्राम प्रधान का उत्पीड़न बंद हो। तालाबों की नीलामी, मत्स्य पालन हेतु धनराशि ग्राम प्रधानों को दी जाए तथा आवंटन का अधिकार ग्राम सभा को मिले। प्रधानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। राशन कार्ड बनाने का अधिकार दिया जाए। मौके पर प्रधान अनुज पहलवान, अशोक कुमार, विजयपाल, विजय कुमार, शाहनवाज, सुक्रमपाल, योगेश कुमार, नेमपाल सिंह, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।