फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भीषण गर्मी ने छुडाये पसीने

भीषण गर्मी ने छुडाये पसीने

Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने छुडाये पसीने
भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। दिन में लू के थपेड़ों के कारण आवागमन के दौरान लोगों की मुसीबतें काफी बढ़ गई है। मौसम में अचानक आ रहे बदलावों से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी का असर यह रहा कि दोपहर के समय बाजार से लेकर यातायात तक प्रभावित रहा।

शुक्रवार को भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। तापमान यहां 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी का आम जनता पर सीधा असर दिखाई दिया। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से जनता परेशान रही। लोगों ने लू से बचने का ही अधिक प्रयास किया। गर्मी और लू से बचने को लोग दोपहर में अपने घरों में ही दुबके रहे। गर्मी का बाजार में सीधा असर दिखा। दोपहर में ग्राहकों की संख्या कम रही। बाजारों में शीतल पेय पदार्थों और गन्ने का रस आदि की बिक्री अधिक रही। अचानक मौसम में परिवर्तन का लोगों के जीवन पर असर पड़ता दिख रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में अधिक आ रहे है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का कहना है कि जिले में बीमारी ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन मौसम के बदलने का प्रभाव तो पड़ता ही है। जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर बीमारी से निपटने के उपाय किए गए है। सभी सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed