{"_id":"5b22bbc94f1c1b694d8b67f3","slug":"121529002953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन ने गरीब बच्चों को बांटी ईदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन ने गरीब बच्चों को बांटी ईदी
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरपर्सन ने गरीब बच्चों को बांटी ईदी
मुजफ्फरनगर। ईद पर पर गरीब मुस्लिम परिवारों के बच्चों को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ईदी बांटी। मिठाई और कपड़े पाकर बच्चे और उनके अभिभावक खुशी से सराबोर दिखाई दिए। इस अवसर पर काफी संख्या में सभासद और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी चौक के समीप स्थित बर्फखाने पर भव्य आयोजन में चेयरपर्सन ने गरीब मुस्लिम बच्चों को ईद के उपहार दिए। बच्चों को ईदी के रूप में मिठाईयां और रेडिमेड वस्त्र दिए गए। मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा की धर्मपत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा रहीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र की पत्नी उषा चंद्रा, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह की पत्नी पूजा सिंह रही। करीब 150 गरीब बच्चों को ईद का त्योहार मनाने के लिए मिठाइयां और वस्त्र उपलब्ध कराए। सभी ने हर्ष एवं उल्लास के साथ आपसी भाईचारे को समर्पित ईद उल फितर का त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सुधा शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। समाज में जो लोग मुख्य धारा से अलग थलग है, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आर्थिक चुनौतियों और समस्याओं के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। समाज के संपन्न और जिम्मेदार लोगों का यह दायित्व बनता है कि वो उनकी यथा संभव मदद को आगे आएं। इस अवसर पर समाजसेवी मूलचंद सराफ की पत्नी रुक्मिणी अग्रवाल, बीना शर्मा, धारा विश्व रतन, मीनाक्षी वर्मा, सुशीला देवी, अपर्णा गोयल, अशोक अग्रवाल, ईओ पालिका विकास सैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी, गोपाल त्यागी, ओमवीर सिंह आदि रहे। संचालन तनवीर आलम ने किया।