{"_id":"5b0afa3f4f1c1bb16e8b4d6d","slug":"121527446079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडविल सोसायटी को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडविल सोसायटी को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Updated Mon, 28 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले के चैप्टर के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया।
दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मुरली मनोहर जोशी ने गुडविल सोसायटी की जिले की यूनिट के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और होतीलाल शर्मा को सम्मानित किया। दोनों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यह सम्मान उनके पर्यावरण संरक्षण, रोगी सेवा, मानव मूल्यों के संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, संविधान विशेषज्ञ लक्ष्मी नारायण भाला ने विचार रखे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस डॉ योगेंद्र नारायण माथुर ने की। जिले के मनोहर लाल कालरा, प्रमोद मित्तल, बीएम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अशोक बंसल, आलोक स्वरुप कार्यक्रम में शामिल रहे।