{"_id":"5b01c48f4f1c1be9408b6c07","slug":"121526842511-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
Updated Mon, 21 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल में हुए अभिनंदन उत्सव में मेधावी और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चे संस्कारित और चरित्रवान बन कर समाज तथा राष्ट्र हित के लिए रचनात्मक कार्य करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली के चीफ मेडिकल ऑफिसर एसके काकरान, सुरेंद्र पहल, डॉ बी एल चौधरी, डॉ नचीकेता अस्थाना, विनोद कादियान, डॉ सुधीर चौधरी, कर्नल संजय कुमार, प्रबंधक संदीप मलिक, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं के प्रथम से पंचम स्थान एवं विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 136 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कक्षा से श्रेष्ठ अभिभावक का भी सम्मान किया। कक्षा चार से आठ तक प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई। कक्षा एक से तरू, कक्षा चार से अक्षी व अंषिका, कक्षा सात से सलोनी, कक्षा नौ से खुशी और कक्षा दस से विधि को रामधन सिंह मेमोरियल स्कॉलरशिप दी गयी। कार्यक्रम में छात्रों ने भारतीय सेना की वीरता और बलिदान को प्रदर्शित करते हुए नाटक का सुंदर मंचन किया। प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी का आभार जताया।