{"_id":"5af346e24f1c1b85028b8ed6","slug":"121525892834-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में बाइक पेड़ से टकराने पर जानसठ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में बाइक पेड़ से टकराने पर जानसठ के युवक की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
मुजफ्फरनगर।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर आंधी के दौरान हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आंधी में बाइक पेड़ से टकराने पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानसठ कसबे के मोहल्ला बेरियान निवासी योगेंद्र पुत्र चंद्रभान मंगलवार को किसी काम से शहर आया था। शाम को वह बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। जब वह जानसठ रोड पर पहुंचा, तो तभी अचानक तेज आंधी आ गई। वह धूल भरी आंधी से बचने के लिए सड़क पर साइड में रुकना चाहता था, मगर आंधी के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। पेड़ से सिर टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए मृतक की पहचान हुई। सूचना पर परिजन भी यहां पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।