फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिजली दरों की वृद्धि पर सरकार को घेरेगा रालोद

बिजली दरों की वृद्धि पर सरकार को घेरेगा रालोद

Tue, 24 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों की वृद्धि पर सरकार को घेरेगा रालोद
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल बिजली दरों में की गई वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगा। तीन मई को डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश महासचिव सुरेश मलिक ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ाकर आम किसान और मजदूर तबके के लोगों पर भार बढ़ा दिया गया है। रालोद पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगा। तीन मई को जनपद में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन होगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत राठी और संचालन अनुज बालियान प्रमुख ने किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। हर जिले में एक प्रभारी बनाया गया है और वो इसी सिलसिले में यहां पर पहुंचे हैं। बिजली दरों की वृद्धि को वापस कराने तक रालोद आंदोलन करता रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं मानती है तो आंदोलन को बंद नहीं किया जाएगा और गांव दर गांव एक माह तक रालोद कार्यकर्ता अभियान चलायेंगे। इसके अलावा चार जून को बड़ा आंदोलन फिर से किया जाएगा। युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, सुधीर भारतीय के नेतृत्व में मलिक का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी छपरौली, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ब्रह्मसिंह बालियान, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, विकास कादियान, कंवरपाल फौजी, धर्मेंद्र राठी, ओमकार बालियान, धर्मेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा में विलय कोरी अफवाह
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद का भाजपा में विलय होने की चर्चा पर सुरेश मलिक ने कहा कि यह कोरी अफवाह है। भाजपा और आरएसएस ऐसा करके भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed