{"_id":"5ac6767a4f1c1bf0618b5c2c","slug":"121522955898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर पालिका का टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर पालिका का टैक्स
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉर्निंग वॉक पर पालिका का टैक्स
मुजफ्फरनगर।
नागरिकों की मॉर्निंग वॉक पर पालिका का टैक्स भारी पड़ रहा है। पालिका के पार्किंग ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। कंपनी बाग पर पार्किंग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह खूब बखेड़ा हुआ। मामला इतना बिगड़ा कि चेयरमैन तक शिकायत पहुंची। इसके बाद पालिका के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराई है। उधर, पार्किंग ठेकेदारों ने पुराने बोर्ड लगाकर नई पर्चियां तैयार कर ली है, जिनके माध्यम से नागरिकों, ग्रामीणों से लूट की जा रही है।
नगर पालिका में हर वर्ष पार्किंग के लिए ठेका छोड़ा जाता है। इसके लिए टेंडर छोड़कर निविदाएं ली जाती है, लेकिन वर्ष 2018 में पालिका प्रशासन ने गुपचुप ठेके छोड़ दिए हैं। शहर में पार्किंग के लिए दस स्थानों पर ठेके छोड़े गए हैं। पार्किंग ठेकेदारों के दाम बेलगाम है। मनमाने रूप में दाम तय कर पर्चियां तैयार कराई गई है। एक स्कूटर, बाइक, साइकिल, स्कूटी आदि वाहन के 4 से 6 घंटे के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। समयावधि बीतने पर ठेकेदार डबल चार्ज वसूल रहे हैं। जबकि पार्किंग में 24 घंटे में एक वाहन से एक ही मूल्य वसूला जा सकता है। ठेकेदारों की मनमानी के आगे जनता बेबस है। उधर, पालिका के ठेकेदारों ने नागरिकों की मॉर्निंग वॉक पर भी टैक्स लगा दिया है। बृहस्पतिवार को कंपनी बाग पर मॉर्निंग वॉक को आए नागरिकों से ठेकेदारों ने वाहन चार्ज वसूल लिया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। नागरिकों ने इसकी शिकायत वार्ड सभासद से की। सभासद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, इसको लेकर यहां पर नोकझोंक हुई। बात बिगडऩे पर शिकायत चेयरमैन तक की गई। बाद में चेयरमैन पति ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। नगर पालिका ईओ विकास सैन ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर पार्किंग का ठेका छोड़ा गया है। नागरिकों से अधिक पैसे वसूलने, धमकी देने या अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।