फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अरविन्द राजभर पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

अरविन्द राजभर पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अरविन्द राजभर पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सीएम के नाम संबोधित डीएम को देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की जांच कराने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह मांडी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि जनपद मऊ में जब रासडा रेलवे फाटक के पास अरविंद राजभर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला किया। मांडी ने कहा कि यह घटना निंदनीय है और एक साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। इसलिए मुख्यमंत्री से मांग की है कि वो इस प्रकरण की जांच कराएं और हमलावरों को चिह्नित कर उन पर रासुका लगायी जाए। साथ ही राजभर की सुरक्षा पुख्ता की जाए। प्रदर्शन में राजकुमार राणा, किरण पाल सिंह, सतीश बंसल, मनोज कुमार, राकेश रानी, पिंटू कांबोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed