{"_id":"5ac673ae4f1c1bf4618b59d9","slug":"121522955182-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे घायल नवेद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरे घायल नवेद की मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हुए नवेद की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव खुजनावर निवासी नवेद पुत्र जुल्फकार और उसका भाई जावेद बुधवार की सुबह शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से सहारनपुर जा रहे थे। गांव भंगेला और टबीटा के बीच नवेद ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में बुधवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
युवक लापता
खतौली। गांव खानजहांपुर निवासी मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसका 18 वर्षीय पुत्र दानिश खतौली के मोहल्ला नई आबादी में ठेकेदार से मिलने के लिए आया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने पर भी दानिश का कहीं पता नहीं चल सका। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।