फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चे स्कूल पहुंच गए, गेट मिले बंद

बच्चे स्कूल पहुंच गए, गेट मिले बंद

Wed, 04 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बच्चे स्कूल पहुंच गए, गेट मिले बंद
मुजफ्फरनगर। दलित संगठनों के उपद्रव के बाद प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल, कालेजों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन छुट्टी की जानकारी सभी अभिभावकों को नहीं हो सकी। इसके चलते कुछ बच्चे तैयार होकर स्कूल पर पहुंच गए, मगर दरवाजे बंद मिलने निराश लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को शहर भर में दलित संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। हिंसा पर उतरे लोगों ने खूब उत्पात मचाया। बसों के साथ कारों में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। प्रशासन ने सोमवार देर शाम को बेसिक, पब्लिक स्कूलों, इंटर कालेजों, मदरसों के साथ डिग्री कालेजों में अवकाश घोषित किया था। छुट्टी की जानकारी सभी अभिभावकों तक नहीं पहुंच सकी है। कई स्कूलों पर बच्चे तैयार होकर पहुंच गए। स्कूलों के दरवाजे बंद मिलने और छुट्टी का पता चला तो अभिभावक मौके पर पहुंचे। जो बाद में बच्चों घर लेकर गए। उधर, यूनिवर्सिटी की परीक्षा आयोजित की गई। शहर में सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई गई।
विज्ञापन


नकल करते पकड़ी छात्राएं
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ संतोषी शर्मा और डॉ निर्देश ने मीरापुर के आकांक्षा कालेज पर छापा मारा। यहां पर तीन छात्राएं नकल करती पकड़ी गई है। इनमें एक छात्रा जूलॉजी और दो छात्राएं मैथ्स में नकल कर रही थी। तीनों छात्राओं की कॉपियों को सील कर विवि भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed