{"_id":"5a95a7c04f1c1b462c8ba7f8","slug":"121519757248-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने किया सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने किया सड़कों का निरीक्षण
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर कई मोहल्लों में सड़क निर्माण का जायजा लिया। साथ ही साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी हाल जाना। उन्होंने होली पर्व पर पालिका अधिकारियों को सफाई के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं आने की स्थित में होली पर्व पर जेनरेटरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पहले रामपुरम पहुंच कर वहां पालिका की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगाए जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने मोहल्ले वालों से भी इस बारे में जानकारी ली कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। इसके बाद उन्होंने रामलीला टिल्ला मौहल्ले में जाकर नाली निर्माण को देखा। साफ सफाई का भी जायजा लिया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली।