फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकारी अस्पताल में लोगों का हंगामा

सरकारी अस्पताल में लोगों का हंगामा

Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में लोगों का हंगामा
मोरना। मोरना व भोपा क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पतालों में बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। मोरना के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर मरीज बिना इलाज के घर लौट रहे हैं। केेंद्र में चिकित्सक अनुपस्थित होने को लेकर मरीजों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मोरना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार दोपहर मरीजों ने हंगामा किया। अस्पताल से नदारद चिकित्सक को लेकर नाराज मरीजों ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। डॉक्टर न होने से उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की लापरवाही के चलते केंद्र सफेद हाथी बनकर रह गया है। अस्पताल में कूड़ा डालने की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के बराबर में लगे गंदगी के ढेर से आती दुर्गंध से संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल की लापरवाही के चलते पिछले डेढ़ माह में मात्र 36 डिलीवरी ही अस्पताल में हो सकी हैं। जबकि इसी कार्य के लिए तीन महिला चिकित्सकों पर सरकार लाखों खर्च कर रही है। भोपा, मोरना सहित यही हाल भोकरहेड़ी स्थित एडिशनल पीएचडी का है। मौके पर मौ. यामीन कम्हेड़ा, सोहनवीर ककराला, नवनीत, यश वजीराबाद, राजबाला मोरना, अमरीन ककराला, खुर्शीद मोरना, इदरीस ककराला, सोमी छछरौली, एजाज, कलीम भोकरहेड़ी, नरेंद्र, ऊषा, सलीम, धर्मवीर, पीतांबर मोरना, गुड्डी इलाहाबास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed