फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकिसं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी

भाकिसं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी

Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाकिसं ने आंदोलन  करने की चेतावनी दी
तितावी।
विज्ञापन

ग्राम तिरपड़ी में हुई भारतीय किसान संगठन की पंचायत में कई मामलों में चर्चा हुई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने गन्ना भुगतान, मिल पर जाम व बिजली जेई द्वारा किसानों पर हो रहे मुकदमों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्राम तिरपड़ी में रविवार को पंचायत अमित त्यागी के नेतृत्व में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि विद्युत निगम किसानों पर मुकदमे कर रहा है। यदि ये नहीं रोके गए तो भारतीय किसान संगठन सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा। मिल ने किसानों का गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किया तो मिल को जाम कर देंगे। तितावी मिल पर रोज जाम लगता है, इससे सभी को परेशानी होती है। मिल अपनी व्यवस्था खुद कर ले। उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान युवा महासचिव अमित त्यागी, युवा तहसील सचिव अंकित त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष समी प्रधान, भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी नियुक्त किए। पंचायत में ब्रज प्रधान, अमरीश त्यागी, विक्रम, सर्वेश त्यागी, जरदाद प्रधान, इर्तजा प्रधान, गफ्फार, बिट्टू, सुधीर तोमर, दीपक सोम, संजय सोम, नरेश तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed