फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदाताओं को जागरुक करने की शपथ दिलाई

मतदाताओं को जागरुक करने की शपथ दिलाई

Fri, 26 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरुक करने की शपथ दिलाई
जानसठ। तहसील और सरकारी शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूक अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने कर्मचारियों को मतदाताओं को जागरूक करने तथा अभियान में पूर्ण सहयोग करने की शपथ दिलाई। बृहस्पतिवार को तहसील प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप ने सभी कर्मचारियों को मतदाता जागरूक अभियान में पूर्ण सहयोग करने के लिए शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि वोटर लिस्ट में जितने युवा मतदाता जुड़ेंगे, देश को उतनी ही सशक्त सरकार मिलेगी। उन्होंने सभी से युवा मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने छात्रों को शपथ दिलाकर मतदाता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या हिमांशु आर्य ने छात्राओं को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाकर उन्हें वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। तहसीलदार मनोज कुमार, रामअवतार शर्मा, रामनारायण, बच्चन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed