फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इलाज पर खर्च हो रही आधी तनख्वाह

इलाज पर खर्च हो रही आधी तनख्वाह

Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
इलाज पर खर्च हो रही आधी तनख्वाह
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

इंडिस्ट्रयों के दूषित पानी ने ग्रामीणों की हंसती-खेलती जिंदगी में जहर घोल दिया है। केमिकल युुक्त पानी के प्रयोग से ग्रामीण बेहाल हो गए हैं। बीमारियों के आगे बेबस ग्रामीणों की आधी तनख्वाह इलाज पर खर्च हो रही है। इससे परिवार को बजट बिगड़ गया है। कई महिलाएं मजदूरी कर अपना इलाज करा रही है। सिस्टम की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने सीएम को शिकायत भेजी है।
निराना, बहादरपुर, खेड़ीग्राम, धंधेड़ा, सिखरेड़ा आदि गांवों में इंडस्ट्रियों का गंदा पानी ग्रामीणों को बीमार कर रहा है। इन गांवों में अनेक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसकी चपेट में आधे से अधिक गांव है। हालात ऐसे हैं कि कई ग्रामीणों ने आधी तनख्वाह बीमारी के उपचार पर खर्च हो रही है। जबकि परिवार का गुजारा आर्थिक स्थिति के आगे घुटने टेक चुका है। गांव निराना निवासी लक्ष्मी पत्नी राकेश को कुछ समय पहले कैंसर हुआ था, तब उसकी जान बचाने के लिए उसका एक पैर काट दिया। हालांकि पांच पहले कैंसर उसके पति को निगल चुका है। अब वह अपनी दो बेटियों के साथ मजदूरी कर गुजारा कर रही है। वह आधी तनख्वाह बीमारी पर खर्च हो रही है। इसके अलावा तारावती की आंख खराब हो गई, मगर उपचार के लिए उसके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीले कर दिए, मगर खुद बीमारी से जूझकर मेहनत कर दो वक्त की रोटी जुटा रही है। चंद्रवती के पति वीरपाल की दो साल पहले मौत हो गई, लेकिन बेटा दिव्यांग है, जो बीमार रहता है। उसके इलाज के लिए चंद्रवती फैक्ट्री में मजदूरी करती है। हालांकि चंद्रवती को वीरपाल की मौत के बाद पेंशन मिल रही है। पेंशन भी बेटे अशोक दिव्यांग पर खर्च हो रही है। इसके अलावा भी गांव में कई परिवार ऐसे हैं। जिनकी आधा वेतन इलाज पर खर्च हो रहा है। बीते कई वर्ष से नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण और जल निगम जांच के नाम पर गुमराह कर रहा है। अधिकारियों ने आज तक गांव में आकर नहीं झांक सका है। ग्राम प्रधान इश्तकार ने बताया कि कई बार जांच और मेडिकल कैंप के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ केंद्र सरकार को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed